जमुना किनारे मेरो गाँव साँवरे आ जइयो लिरिक्स जमुना किनारे मेरो गाँव, साँवरे आ जइयो, आ जइयो, जमुना किनारे मेरो गाँव, साँवरे आ जइयो, सांवरे आ जईयो, सांवरे आ जईयो, जमुना किनारे मेरो गाँव, साँवरे आ जइयो ॥ जमुना किनारें मेरी ऊँची हवेली, मैं बृज की गोपिका नवेली, राधा रंगीली मेरो नाम, के बंसी बजा जइयो, सांवरे आ जईयो, साँवरे आ जईयो, जमुना किनारे मेरो गाँव, साँवरे आ जइयो ॥ मल मल के मैं तुजे नहलाऊं, घिस घिस चंदन तिलक लगाऊँ, पूजा करूँगी, पूजा करूँगी सुबह शाम, के माखन खा जइयो, सांवरे आ जईयो, साँवरे आ जईयो, जमुना किनारे मेरो गाँव, साँवरे आ जइयो ॥ खस खस को बँगला बनवाऊं, चुन चुन कलियाँ, सेज सजाऊं, धीरे धीरे, धीरे धीरे दाबू मैं पाँव, के प्रेम रस पा जइयो, सांवरे आ जईयो, साँवरे आ जईयो, जमुना किनारे मेरो गाँव, साँवरे आ जइयो ॥
Comments
Post a Comment